बहुत देर हो गई शायद
कहना है बहुत कुछ आज
पर बहुत देर हो गई
शायद
आप मेरे सबसे बड़े फैन थे
पर मैं आपको समझ ही नहीं पाया
शायद
आपके जाने के बाद
मैं हमेशा जीतता ही नहीं रहा हर बाज़ी
लेकिन जब जब जब हारा
कोई था जिसने हाथ पकड़ कर उठाया
और कहा
घबराते क्यों हो फिर कोशिश करो
सब ठीक हो जायेगा
'मैं हूं ना'
वो कोई और हो ही नहीं सकता
सिवाय आपके
I hope it is not too late to say
हैप्पी फादर्स डे
शायद
