और भगवान भी रो दिये
देश का अन्नदाता
अपनी उपज की भरपाई के लिए
चिलचिलाती ठंड मे धरने पर है
कईयों ने आत्महत्या भी कर ली
और हम उनको खालिस्तानी और चीनी
ऐजेंट बता कर
रजाईयों मे घुस कर दारु के पेग लगा रहे है
इस क्रूर अट्टहास को.सुन.कर
आज तो भगवान भी फफक कर रो दिये।

