करवाचौथ कितना आसान हो जाता
अगर पत्नियों और पति के बीच
ये मुआ चांद ना होता
क्या मतलब है
सजी धजी पत्नियों को अपना सौंदर्य
इस दूर के मुसाफिर चांद को दिखाने का
जो कभी इस गली कभी उस गली
ताक झांक करता फिरेगा
क्योंकि वह जानता है
उसके दर्शन के बिना भारत की महिलाओं
को अन्न का दाना नसीब नहीं होगा
गनीमत है किसी वकील ने अभी तक
इस परम्परा को कोर्ट में नहीं छसीटा
वरना...
