ऐसा क्यों होता है
उस गरीब को तो
हर सभा में
हर योजना में
हर रैली में
सबसे आगे बैठाया जाता था
फिर ऐसा क्या हुआ
कि नेताओं का भाग्य विधाता
एक गरीब बाप
आज
इतना डरा,सहमा,दुबका सा
अपने आप से
नजरें नहीं मिला पा रहा है
देखना कहीं
उसके घर
बेटी तो नहीं पैदा हो गई
