देख तेरे बाहर आने से पहले ही
तुझे खाने वाली बिल्लियों की
लंबी कतार लग चुकी है
तू है नया, कोमल, अशक्त
उनके नाखून और दांत हैं खूँखार
अपने वीभत्स रूप को छिपाये
सफ़ेद कपड़ों में
तू अकेला, अभागा उन सबकी भूख भी तो नहीं मिटा सकता
 मेरी मान तो तू भी एक बिल्ली बन जा
और प्रतीक्षा कर किसी नए चूज़े की
पर मत पूछ मुझसे क्या होगा
जब चूज़े नहीं बचेंगे यहाँ
और रह जाएँगी
सिर्फ
बिल्लियां ही बिल्लियां