तैन्नु की?
पीपल के पत्तों को पीला पड़ना है, पणेंगे
पतझड़ में पत्तों को गिरना है, गिरेंगे
खेत हो जंगल हो या अट्टालिका के सामने
नियति को नकारना नहीं चाहिए
पतझड़ नहीं होगी तो बसंत कैसे आयेगी
मेरे सर की बात कुछ अलग है
वहां जो फसल गई तो गई
इस पर पतझड़ के बाद बसंत नहीं आती
नहीं आती तो नहीं आती
तैन्नु की?

