क्या सोचा था
क्या मिला
बड़ी बेचैनी थी
'अपने' घर लौटने की
शायद बदहवासी की हद तक
छह महीने मुम्बई में रुकना क्या हुआ
सबको चिन्ता होने लगी
ओहो फंस गए
अरे कितनी मजबूरी है
कितना बुरा वक्त है
मुम्बई का तो बुरा हाल है
ऐसा लगा
हम कितने पापुलर है
जानने वाले हमें कितना मिस करते है
और जब हम दिल्ली वापस आ गये
तो सारे चाहने वाले सकते में आ गये
फोन तो दूर
पडोसी तो दरवाजा खोलने को राजी नहीं
मुम्बई से आये है
पता नहीं क्यों आ गये
क्या क्या बीमारी लाये होगे
हाल चाल ही तो पूछा था
ये मतलब थोड़ी था
कि सचमुच वापस आ जाओ

