इतना उजाला क्यों दिया

कि आंखें चौंधिया गईं

इतना अंधेरा क्यों दिया

कि रास्ते अब ढूंढे तुम्हें

इतना क्यों मुसकुराये तुम

कि हर कोई

अब रो रहा है

तुम तो हर मुश्किल से

जीत कर निकलते थे

ऐसा भी कहां गये अबकी

कि राह तकते रात से सवेरा हो गया


(सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित)