ऐ दर्द तेरी नस नस से वाकिफ हूँ मैं
कभी बस यूँ ही हऺसने का दर्द
कभी ना रो पाने का दर्द
चुप रहने का दर्द
कभी ज्यादा बतियाते का दर्द
हो गई है दर्द से कुछ ऐसी आशिकी
सारे जमाने का दर्द
अपना सा लगने लगा है
डरता हूँ
कैसे अपने आप से
आंख मिला पाऊँगा
जिस दिन
ना होगा मेरे सीने में
तैरा दर्द
अपना सा लगता है

