करोना की अति अंतहीन है
रोज़ एक नई ख़बर आती है
किसी का घुटना गया
किसी की आँख
किसी के दाँत गए
और किसी की आँत
जो सोचता है
बच गए
उसकी दशा सबसे बुरी है
क्योंकि उसकी शायद याददाश्त चली गयी है
और उसे पता ही नहीं उसने क्या क्या
और किस किस को खो दिया है।
वैज्ञानिक, डॉक्टर, ज्योतिषी
यहाँ तक कि
नेता भी नहीं जानते
अब इसके बाद क्या
दूसरी के बाद
तीसरी वेव आएगी भी या नहीं
और आयेगी तो
किसको लेकर जायेगी।
यह तो तय है
अब इतनी दूर तलक आयेगी
तो चाहे
बात हो या
करोना
ख़ाली हाथ
तो नहीं जायेगी
और दूर तलक जायेगी।
आख़िर
उसका भी
टॉर्गट तय है
हम सब की तरह
जो उसे पूरा करना है
बुरा मानो तो भी
और ना मानो तो भी।
ये टॉर्गट तो इंसानों ने ही बनाए हैं
अब भुगतो!
