आज खाना नहीं पका है थाली में चांद लिए बैठा हूँ, मयस्सर छत भी नसीब नहीं आंखों में आसमान लिए बैठा हूँ, इस नसीब का क्या करूँ मैं पैदाइश का इल्ज़ाम लिए बैठा हूँ, अपने जिस्म अपनी रूह को सरेआम लिए बैठा हूँ, जो मेरी बस्ती को स्लम कहते हैं उनका अपमान लिए बैठा हूँ, देखता हूँ इन इमारतों की तरफ मैं भी कई अरमान लिए बैठा हूँ, तुम बेंच चुके हो अपने रिश्ते तक मैं अभी भी अपना ईमान लिए बैठा हूँ, सुबह से लेकर शाम तक बड़े नुकसान लिए बैठा हूँ, आज तक ठगा नहीं है किसी को उसी का ईनाम लिए बैठा हूँ, मन्दिर – मस्जिद दोनों हि ठिकाने हैं अल्लाह और भगवान लिए बैठा हूँ, आज खाना नहीं बना है थाली में चांद लिए बैठा हूँ...