तेरा वादा ना पूरा हुआ
शाम से फिर सुबह हो गई...
मुझको ड्योढ़ी पे बैठे हुए
आज फिर रात भर हो गई...
दो दिलों को जुदा कर गई
एक छोटी सी ही बात थी...
मैं मुसाफिर इधर हो गया
वो मुज़ाहिर उधर हो गई ...
तेरी मेरे हालातों का
उलझे से कुछ सवालातों का...
आँसुओं को पता चल गया
धड़कनों को खबर हो गई...
मुझको ड्योढ़ी पे बैठे हुए
आज फिर रात भर हो गई...
तेरा वादा ना पूरा हुआ.........