नदियां भी होंगी दरिया भी होगा मिलने का कोई ज़रिया भी होगा आगाज गिरिवर अंज़ाम साहिल कोई इसके लिए सिर्फ बहता ना होगा…   प्यासा है सागर या प्यासी नदी है ? अकेला है सागर या साथी नदी है ? कर्कश है सागर या धुन कोई नदी है खारा है सागर या मीठी नदी है…?   कश्ती बनके जो देखा तो हमने ये जाना नदी दो किनारों में  टूटी हुई है खुद से हि लगता है रूठी हुई है संगम है सागर सरगम नदी है विहंगम नजारा खुदा की खुदी है   चेहरा समुंदर तो दर्पण नदी है दिल है समुंदर तो धड़कन नदी है मुक़द्दर में तेरा – मेरा मिलना युहीं है पावन मिलन का समापन यही है…