कितने हैं लोग जिन्हें खुद की तलाश है
और कितने हैं जो ख़ुदा को पाकर भी खुश नहीं...
कितने हैं लोग जिनकी ख्वाहिशें बहुत हैं
और कितने हैं जो बहुत पाकर भी खुश नहीं..
कितने हैं लोग बेताब उड़ने को
और बादल आसमां पे छा कर भी खुश नहीं...
कितने हैं लोग जिन्हें महलों की तलाश है
और कितने हैं जो बस्ती जलाकर भी खुश नहीं...
कितने हैं लोग जिन्हें हम से नफरत है
और कितने हैं जो ज़हर पिलाकर भी खुश नहीं...