कुछ पाने के ख़ातिर जब तुम सौ किरदार निभाओगे पर खुद को जो तुम खो दोगे  क्या वो हासिल कर पाओगे... हर चेहरा जहाँ नकाबी हो  हर लफ्ज़ जहाँ बेआबी हो  उस महफिल में ना जाना तुम  जाओगे खुद खो जाओगे...  जब कुछ कहना कोई कहानी हो आंसू का मोल भी पानी हो तब अंदर ही रो लेना तुम  दूजे से कह ना पाओगे...  जब अंधियारे से खौफ न हो  मगर उजाला डसता हो  तब मीच के आंखें सो जाना  थोड़ा सा सुकूं पा जाओगे...  जब मन न लगे जब दिल न लगे  तब बात उसी से कर लेना  जो मन में हो जो दिल में हो खुद को उसमें पा जाओगे...