कुछ बोलूँगा बात बढ़ेगी
खामोशी रूसवाई है
पंछी उड़ता आसमान में
धरती पर परछाईं है
जब चाहा कसमें खा लीं और
जब चाहा ठुकराईं हैं
हम तो हारे एक कसम से
वो भी तोड़ ना पाई है
बिन मेरे हऱ रोज अदालत
में मेरी सुनवाई है
कैसे बाहर निकलूँ उनसे
जिन नज़रों में खांई हैं
बड़े दिनों के बाद नींद ये
दस्तक देने आई है
और हमारी पलकों पर
ख्वाबों की तनहाई है...