यूं तो देखते हैं जुर्म, हम रोज़ नजरों से
हमारी आंख के आंसू गवाही दे नहीं सकते
मान लो हमको गलत, जी लो अपनी जिंदगी
हर बात पर तुमको, सफाई दे नहीं सकते
पलकों पर ही हों जैसे, कभी जो पास थे इतने
वही अब दूर हैं इतने, दिखाई दे नहीं सकते
सत्ता के जैसे ही, तुम्हारे कानों में रूई है
हम आज भी तुमको, सुनाई दे नहीं सकते
ये दुनिया दिखावे की, दौलत की दुनिया है
किस्मत को भी अपनी हम, दुहाई दे नहीं सकते...