हर किसी से दिल लगाया ना करें
इश्क को इस कदर जाया ना करें
भूल जायेंगे हमें, तो कोई गम नहीं होगा
पर जीते जी हमें ऐसे, सताया ना करें
खोल लें गांठें, या तोड़ दें धागे
जबरन कोई रिश्ता निभाया ना करें
दुनिया से सुनी हो जो, मेरी बात आपने
वो बात कभी हमको बताया ना करें
गलत काम ये दुनिया, छुप-छुप के करती है
अगर अंजाम हो अच्छा, तो छुपाया ना करें
शक और गुस्सा दोनों दिल के दुश्मन हैं
भूल कर कभी मन में, इन्हें लाया ना करें
हिम्मत है तो सामने ही सच पूंछ लीजिए
पीठ पीछे किसी पे उंगली उठाया ना करें
जो गैर हैं वो कभी अपने नहीं होंगे
और अपनों को भूल कर भी पराया ना करें...