छोटी सी कहानी में...
बारिशों के पानी में पानी की बूंदों मेंबूंदों के आंसू मेंआंसू की आंखों में
आंखों के सपनों में
सपनों की नींदों में
नींदों की करवट में करवट की आहट में आहट की चाहत में चाहत के बिस्तर परबिस्तर की सिलवट में सिलवट की करवट में करवट की नींदों में नींदों के सपनों में सपनों की आंखों में आंखों के आंसू में आंसू की बूंदों में बूंदों के पानी में पानी की बारिश में
........ खो गये !