सरकारी गाड़ी लेकर, कोई गांव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
बड़ी मुद्दतों बाद, छूने कोई पांव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
पांच साल जो दिये, भरने वही घाव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
सब जातियों में फर्जी का, लगाव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
वोटों का नया - नया भाव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
भाषाओं में सबकी बदलाव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
फाॅर्च्यूनर पर चलने वाला नंगे पांव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
घोषणा पत्रों में अबकी टकराव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
पूरे माहौल में अजब सा तनाव आया है
ऐसा लगता है, फिर से चुनाव आया है
