एक दूर गिरा कटकर बाँहों से,

एक आँखों से उतर गया,

अब मैं भी किसको याद करूँ,

उम्र के साथ ये हुनर गया


एक का अपना दफ्तर है,

एक बहुत बढ़ा अफसर है,

एक लिखता न जाने क्या क्या,

एक दिखता टीवी पे अकसर है


एक से मैंने प्यार किया

एक ने मुझको छोड़ दिया

समय फिरा, पलटा, किसका कब

लो, बिछड़ गए न सब....