कुछ बातें करनी हैं तुमसे,
कभी आ जाना तुम
अपनी पूरी ज़िन्दगी लेकर।।
इक सफ़र पे चलना है,
मंज़िल नहीं जिसकी
बस साथ में चलने का
एहसास ही है काफ़ी।।
मैं रोज़ सुनाउंगा
इक कहानी अधूरी सी
तुम पूरी कर देना
जो तुमको लगे बाकी।।
अब किसी मयकदे की
हसरत ना रही मुझको
मदहोश ही करने को
तेरी आंखें हैं साक़ी।।
इस हरी रौशनी से
पैरों को इधर लाओ
मेरे भी आंगन में
कुछ फूल खिलें ताकि।।
आँच पे तेरी यादों की
मेरे होश पिघलते हैं
सर्दी के आने में
अभी वक़्त है हालांकि।।
