सच था उसकी मोहब्बत का वादा,
झुठलाना वाज़िब लगा।
पा तो नहीं सकते थे उसको,
छोड़ पाना वाज़िब लगा।
कुछ और वक़्त उसका चाहते थे,
छोड़ आना वाज़िब लगा।
था वो बेक़सूर बेशक
इल्ज़ाम उस पर लगाना वाज़िब लगा।
माफ़ी के क़ाबिल हम नहीं थे,
पर झूठा उसको बताना मुनासिब लगा।
उसको छोड़ आना सादिक़ लगा।
- अज़ल
