शोर थमा, आँसू रुके,

कौंधा एक विचार।

 

अभिप्राय क्या इन साँसों का,

क्यों चलती ये अविराम,

रुकना एक दिन नियति है,

क्यों इतना ताम झाम,

कौंधा एक विचार।

 

इंसान जब अच्छे हैं,

क्यों अस्तित्व में हैवान,

जीवन संभव है सरल,

क्यों इतने ताम झाम,

कौंधा एक विचार।

 

जीवन मिथ्या,

मृत्यु सत्य,

क्या इसका अभिप्राय,

शोर थमा, आँसू रुके,

कौंधा एक विचार।

 

- अज़ल