तेरी वो मोहक अटखेलियाँ
तेरी वो बेबाक मनमर्ज़ियाँ
तेरी वो मासूम आँखें
तेरी वो क़ातिल नज़रिया
इश्क़ है मेरा इश्क़ है मेरा
तेरा वो खिलखिला कर हँसना
तेरा वो सिसकियों में रोना
तेरा वो लोरी सुनकर सोना
और थपकी लेकर जगना
इश्क़ है मेरा इश्क़ है मेरा
छोटी सी बात पे तेरा लड़ना
और गम्भीरता में मुस्काना
प्यार से मुझ पर चिल्लाना
और थोड़ी डाँट से सहम जाना
इश्क़ है मेरा इश्क़ है मेरा
माथे पर हाथ फेरकर तुझे मनाना
और गोद में तुझे झूला झुलाना
बारिश में तेरे साथ भीगना
और भीगे कपडे बेड पे छोड़ देना
इश्क़ है मेरा इश्क़ है मेरा
डालियों की तरह तेरा वो लहराना
और कलियों सा तेरा मुस्काना
छुई-मुई की तरह तेरा शर्माना
और मोहब्बत में नज़रें चुराना
इश्क़ है मेरा इश्क़ है मेरा।


