हमारे आसपास आज ऐसे अनेकों साहित्यिक पुस्तकें मौजूद हैं, जिनको यदि वास्तविक जीवन के धरातल पर उतार लिया जाए तो जीवन स्वर्ग हो जाता है। ऐसी ही एक पुस्तक है The Secret (रहस्य) जिस की समीक्षा प्रस्तुत करने का मै प्रयास कर रहा हूँ।

वर्तमान भौतिकतावाद भरे हमारे जीवन में हम प्रतिदिन अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए दौड़ रहे हैं और निरंतर हम यह पा रहे हैं, कि कि हम जितना किसी को पाने की ओर दौड़ रहे हैं वह वस्तु उतनी ही दूर होती जा रही है। हमारे पास आज जो कुछ भी है या जो कुछ भी हम प्राप्त करने वाले हैं, वह सब एक रहस्य का परिणाम है। वह रहस्य है, आकर्षण का नियम

जिस प्रकार से ब्रह्मांड के अन्य भौतिक नियम नैसर्गिक व शाश्वत हैं उसी प्रकार ब्रह्मांड का यह नियम भी उतना ही नैसर्गिक एवं शाश्वत है। अर्थात हमारे चारों ओर जो कुछ भी घटित हो रहा है या घटित हो चुका है, वह सब स्वयं हमारे द्वारा ही आकर्षित किया हुआ है। और यह सब एक ही नियम से होता है। वह है आकर्षण का नियम। विंस्टन चर्चिल ने कहा था,"आप राह में चलते चलते अपने ब्रह्मांड का निर्माण स्वयं करते हैं।" जिसका सीधा संकेत आकर्षण के नियम को व्यक्त करता है परंतु इस आकर्षण के नियम में कुछ मूलभूत बातों का ध्यान रखना आवश्यक है यदि हम आकर्षण के नियम द्वारा अपने जीवन को अलंकृत करना चाहते हैं।

[ ] सकारात्मक और नकारात्मक विचारों के बीच का अंतर अर्थात ब्रह्मांड नकारात्मक शब्दों पर हमारे प्रतिकूल प्रतिक्रिया देता है। उदाहरण के लिए यदि हम यह विचार प्रेषित करते हैं कि मैं अपने जीवन में दुख नहीं चाहता हूं तो ब्रह्मांड स्वयं इसमें से नकारात्मक शब्द को निकाल देगा जिसका अर्थ है मैं अपने जीवन में दुख चाहता हूं प्रेषित किए गए सभी विचारों से नकारात्मक शब्द जैसे- नहीं, न होकर, नहीं चाहता इत्यादि हटाकर सकारात्मक वाक्य का प्रयोग करें। जैसे- मैं अपने जीवन में सुख चाहता हूँ।

[ ] दूसरी मूल बात यह है कि हमें अपने विचारों को स्पष्ट रूप से जाहिर करना होगा यदि मिश्रित विचार होंगे तो ब्रह्मांड का परिणाम भी मिश्रित ही होगा

[ ] तीसरी मूल बात सबसे अहम है अपने जीवन में प्रेम को स्थान दें। प्रेम वह भावना है जो चराचर जगत में प्रत्येक जीव समझता है, और यदि हम किसी विचार को प्रेम से सराबोर कर के प्रेषित करेंगे तो परिणाम सकारात्मक होंगे।

चार्ल्स हाॅनेल ने कहा था,"मानसिक शक्तियों के कंपन ब्रह्मांड में सर्वश्रेष्ठ व सर्वशक्तिशाली होते हैं।" ब्रह्माण्ड के इस नियम का प्रयोग करके हम अपने जीवन को और भी अधिक उत्तम व विशिष्ट बना सकते हैं। बस आवश्यकता है तो इस नैसर्गिक नियम को उचित प्रकार से प्रयोग करने की।