ये कहानी सिर्फ कहानी नहीं

इन कहानियों में सच्चाई है

ये किरदार सारे कहानी के

यूं ही नहीं है सच है सब

ये कहानी में मिट्टी का घर

घर में भीगा चूल्हा

उनके भूूखे पेट

वो बिलखते बच्चे

कुछ झूठ नहीं है

ये सिर्फ कहानी नहीं है

उनके तपते घर

उनकी ठिठुरती दीवारें

उनके बिना दरवाजे के मकान

उनके जमीं के बिस्तर

उनकी उम्मीदों से भरी पथराई आंखें 

तुम काश समझते 

उन गरीबों की बातें

तुम तो सिर्फ कहानी समझ रहे थे

मगर भाई मेरे ये सिर्फ कहानी नहीं है 

सिर्फ कहानी नहीं है ...