तुम दिल को छू गए हो

तुम दिलबर हो गए हो


तेरा नाम ले रहा है दिल हर धड़कन पे

तुम मेरी शायरी तुम ग़ज़ल हो गए हो


तुम्हारी महफ़िल सजने लगी है शाम से

तुम ही शाने महफ़िल हो गए हो


खुमारी रहती है रात भर तेरे खयालों की

तुम जाम, तुम शराब हो गए हो ...