दीप चौखटों पे रख दिए हैं
हर तरफ उजियारा बिखर चला है
मंदिर जगमग कर रहे हैं
राम लला का दरबार सज चुका है
सब तैयारी पूरी है
उल्लास भी भरपूर है
पूजन का थाल सजा लिया है
दीया बाती कुमकुम खील बतासा और कपूर है
गणपति लक्ष्मी संग विराजे हैं,
मां सरस्वती और विराजे हनुमत वीर है
नमन है नमन है लाख बार नमन है
दीवाली के पर्व पे हर्षित बहुत मन है ...
