एसी कूलर बंद हो गए
पंखा भी कभी कभी मद्दा करना पड़ता है
सुबह सुबह की धूप अच्छी लगती है
तड़के तो कभी कभी चद्दरा भी ओढ़ना पड़ता है
दिन ढल जाता है जल्दी अब
सूरज भी थोड़ा देर से आता है
गर्मी लगता है चली गई
सर्दियां आने वाली हैं
कम्बल रजाई जो भी है अंदर
सब ऊनी चीजे बाहर आने वाली है ...
