जर्रा - जर्रा समेटा है खुद को,
बाहों में उसकी बिखरने के लिए।
ये बावरापन मुझमें कहां से आया,
हर तरफ नूर उसका ही है छाया।
उसके नाम की लगन कुछ ऐसी लगी है,
नई कुछ तमन्नाएं दिल में जगी हैं।
तितलियों सा है मेरा मन,
उसकी भी शोखियां अलग हैं।
मगन मन निकल चुका है राह उसके,
अब कौन इसको समझाए।
मन की मनमानी में उलझी है जिंदगानी,
साथ चाहिए अब उसका संवरने के लिए।
जर्रा - जर्रा समेटा है खुद को,
उसकी बाहों में बिखरने के लिए