तेरे प्यार में अल्हड़ होकर,
हाथ चाय का कुल्हड़ लेकर
मैं बस अब ये काम करूँ
हर शाम तुम्हारे नाम करूँ
मैं देखूँ दुनिया तेरे साथ
ले हाथों में तेरा हाथ
मैं बस अब ये काम करूँ
हर शाम तुम्हारे नाम करूँ
दूर हिमालय की चोटी चढ़
सागर की लहरों में संग बढ़
मैं बस अब ये काम करूँ
हर शाम तुम्हारे नाम करूँ
तेरी नयन झील में खो जाऊँ
दो तन एकक मन हो जाऊँ
मैं बस अब ये काम करूँ
हर शाम तुम्हारे नाम करूँ

