हो ध्यान हमारा ऐसा, वेदों समान हम ज्ञान बनें,
कर्तव्य पथ यों अटल रहे, भारत का हम अभिमान बनें।
हम भी ऐसा कुछ कर जाएं ,जो अंधकार को दूर करे
हर लें हम संताप सभी का , दुख को हम मजबूर करें
हो शक्ति हमारी ऐसे नियोजित, शिव समान हम ध्यान बनें
तांडव यदि हो कभी धरा पर, हम श्रृजनकारी गान बनें।
पीड़ा हर कर हर नारि-नर का, हम हरि-हर का दान बनें।
यदि विघटनकारी कष्ट बढ़े और मानवता दूषित होकर बोले,
दानवकारी प्रवृतियां ,मनुज खाने को मुंह खोलें।
हम तोड़ अपने ध्यान को ,आत्मशोधित ज्ञान को अमृत समान बना स्वयं को, मानवता का पान बनें।
हो ध्यान हमारा ऐसा, वेदों समान हम ज्ञान बनें,
कर्तव्य पथ यों अटल रहे, भारत का हम अभिमान बनें।
