तू मुझको भूल सकती है तेरा इख्तियार है लेकिन,
मैनें दिल के झरोखें में तेरी सूरत को बसाया है।
तुझको मुबारक हो ये सारे संसार की खुशियाँ,
मैनें इस गम की महफ़िल को तेरी यादों से सजाया है।
तू मुझसे दूर जाकर भी मेरी नजरों में है शामिल,
तेरी मंजिल की राह पर मैनें पलकों को बिछाया है।
मेरे चिराग की लौ से हमेशा तेरी दुनिया रहे रोशन,
तेरे हर अंधेरे को मैनें अपने गले से लगाया है।
~ अम्बुज गर्ग
