मैं था एक भटका हुआ मुसाफ़िर,

अन्जान थी मंज़िल की डगर,


सफर तय करता चला जा रहा था,

कि बन गए तुम मेरे हमसफ़र ।


बदल गई जीवन की दिशा,

और बदले मेरे अरमान,


साथ चले जब हम कदम मिलाकर,

तो पीछे छूट गए वक्त के निशान ।।


~ अम्बुज गर्ग