कुछ मुक़द्दर भी है, कुछ हालात भी हैं,
जो जता नही सकते, ऐसे कुछ जज्बात भी हैं...
कुछ कामयाबी भी है, कुछ कोशिशें भी हैं,
जो पा नही सकते, ऐसी कुछ ख्वाहिशें भी हैं...
कुछ गिले-शिकवे भी हैं, कुछ दूरियाँ भी हैं,
जो बता नही सकते, ऐसी कुछ मजबूरियाँ भी हैं...
कुछ मंज़िलें भी हैं, कुछ काफ़िलें भी हैं,
जो मिटा नही सकते, ऐसे कुछ फासलें भी हैं...
कुछ टूटे रिश्ते भी हैं, कुछ पुरानी यादें भी हैं,
जो निभा नही सकते, ऐसे कुछ अधूरे वादे भी हैं...
~ अम्बुज गर्ग
