आज मन उदास है वो जो हमसे नाराज हैं
दिल बड़ा बेकरार है ना जाने क्या बात है
उसका ही इंतजार है जो मेरे दिल के पास है
मन में ये ख्याल है लगता है वो साथ है
ये कैसा एहसास है क्या हमें उनसे प्यार है
नहीं ये सब बकवास है मन में ये ख्याल है
बंद आंखों में चेहरा उसका आता है
खुली हो आंखें तो वो आ जाता है
उसकी बातों से कहाँ मन भरता है
वो कुछ भी कहे हमें बुरा कहा लगता है
दिल की ये पुकार है उसे भी मुझसे प्यार है
आज मन उदास है मन में ये ख्याल है
दिल बड़ा बेकरार है कहदूं दिल में जो बात है
डर के मारे मेरा बुरा हाल है कहना जरूरी है
बस इतनी सी बात है उससे बिछड़ने का ख्याल है
वो चला ही जाता है जिसको जाना होता है
सपनो का बनाया घर पल में टूट जाता है
आज मन उदास है मन में ये ख्याल है
कह दिया उसे जो दिल में था मेरे
क्या है जज़्बात उसके लिए दिल में मेरे
पहले बेकरार थे अब तो रातों से झगडे होते हैं मेरे
आज आया जो जवाब है पढ़ के बुरा हाल है
हमें भी तुमसे प्यार है बिना तुम्हारे मेरा भी कुछ ऐसा ही तो हाल है आज मन में जज़्बात है उड़ने लगा है आसमान में उसके जैसा कोई नहीं मन में ये ख्याल है
Mansuri shayera

