मेरी जां कुछ वफ़ाई तुम्हें भी निभानी चाहिए ,

मेरे सिवा और भी क्या जिंदगानी चाहिए ,


इन निगाह से निकल कर आओ इनके सामने ,

आंखें दरिया बन गई और कितना पानी चाहिए ।


एक बोसा ही बहुत था तेरे उन रुखसार पर ,

और इश्क़ में तुम्हें क्या निशानी चाहिए ।


तुम चली हो गई दुनिया सरी बंजर हुई ,

फ़िर भी कहती हो जमीं पर गुल-फिशानी चाहिए ।


पस-अज़-मुर्दन आकर तुर्बत पे मेरी रोना नहीं ,

कह रहा 'गुमानम' ज़नाज़ा खानदानी चाहिए ।।