चेहरे पर हंसी की ख़ाकसारी है ,
हमने तो जिंदगी भी किश्तों में गुजारी है ,
इन हिज़्र के दिनों उनके हाल जान लो ,
तेरी ज़ुल्फ में जिसने कई शामें गुज़ारी है ।।
उस बोसा के अलावा सब वाहियात था ,
मगर जंग भी हमने वहीं पे हारी है ।।
तुझे भूलने का सौदा कल कर आए थे ,
फ़िर आज मिलने की बेकरारी है ।।
