--" इक दीया : अंधेरों के नाम "--

गर कर पाओ तो सारे कामों में ये भी काम रखना

इस दिवाली इक दीया अपने अंधेरों के नाम रखना...


है प्रतीक्षित अभी तक अंजाम तो क्या

वीर पथ चलकर गये वन धाम तो क्या

ऐसी ही तो होती हैं परीक्षा की घड़ियाँ

अब तलक लौटे नहीं हैं राम तो क्या।


राम जाएंगे कहाँ बोलो तजकर के अयोध्या नगरी

अपने अंतस के आँगन में उम्मीदों का गाम रखना।


बहुत देर बाद जा कर बात समझ में आई

अपने भीतर हाँ से ना की चल रही लड़ाई

सही गलत का अंजाम वक्त तय है करता

जीतता वही जिसकी अधिक होती ढीढ़ाई।


अंधेरे चढ़ - बैठ कर उजालों पर हावी हो न जाएँ

अपने अंधेरों के दर पर उजालों का गोदाम रखना।


है जलता एक दीपक और अंधेरा घना है

और उपर से गनीमत कि थकना मना है

है किसकी क्षमता कितनी सभी जानते हैं

है असली विजेता वही जंग में जो ठना है।


मुस्कुरा के एक दीपक अंधेरों को हराए जा रहा है

दीपों की मुस्कान का बस इतना सा पैगाम रखना।

✍--" विशाल नारायण "