कुदरत का दिया उपहार तुम्हें,

मधुर स्वभाव मीठी भाषा है,


हर खुशी हो जीवन मे तुम्हारे,

ऐसी मेरी आशा है,


मेरे शब्दों में कोई दिखावा नहीं,

न इनमें कोई झूठा दिलासा है,


चंद शब्दों में तुम्हारे प्रति मैंने,

अपने स्नेह-सम्मान को तराशा है,


निश्छल-निर्मल-निस्वार्थ यही,

बाल-सखी तुम्हारी परिभाषा है।


कवि-अम्बर श्रीवास्तव।।