सच पूछिए तो अब थकान बहुत है,
सब कुछ है पर मन परेशान बहुत है,
न द्वेष है कोई न क्लेश है कोई,
पर दुनिया लगती वीरान बहुत है,
कोशिश की कुछ जानने की मगर,
सब कुछ यहां अंजान बहुत है,
जीना हराम इस दुनिया में है पर,
उस दुनिया में शायद विश्राम बहुत है,
उस दुनिया में शायद कोई अपना नहीं,
पर शायद वहां पर आराम बहुत है
कवि-अंबर श्रीवास्तव।
