आज जंगल में काफी शोर है नयी-नयी आवाजें आ रही हैं जंगल से सब पशु-पक्षी जंगल छोड़ कर भाग रहे हैं चींटी से लेकर हाथी तक सब पूरे वेग से भागे जा रहे थे साथी पेड़ पौधे पुकार देकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे या शायद कह रहे हों – “हमें भी अपने संग ले चलो” पर बेचारे जड़ों के कारण वहीं जड़े रह गए इस भाग-दौड़ का कारण क्या है? क्या वजह है इस पलायन की? पता चला कि जंगल में कोई नया और अनजान जानवर आया है वन में रहने वाले पहले जानवरों से एकदम अलग जानवर का नाम ‘आदमी’ बताया गया।