हे ईश्वर! करते हैं तुमको नमन बना दो धरती को चमन जगमगाते रहें धरती और गगन बुराइयों का कर दो तुम दमन। हे ईश्वर! करते हैं तुमको नमन बनी रहे शांति और बना रहे अमन वैमनस्य न रहे और न रहे घुटन अन्याय-अत्याचार की खत्म करो तपन। हे ईश्वर! करते हैं तुमको नमन देश हित में हो सर्वस्व अर्पण मानवता हो सबका दर्पण हे ईश्वर! करते हैं तुमको नमन।