मैंने उससे पूछा – “स्वर्ग पाने के लिए क्या किया जाए?” वह बोला – “सब अच्छे काम करो” मैंने उससे पूछा – “नरक पाने के लिए क्या किया जाए?” वह बोला – “सब बुरे काम करो” मैंने उससे पूछा – “स्वर्ग भोगने के लिए क्या किया जाए, धरती पर ही?” वह बोला – “अच्छे ‘आदमी’ ही बन जाओ” मैंने उससे पूछा – “नरक भोगने के लिए क्या किया जाए, धरती पर ही?” वह बोला – “कुछ नहीं, बस दुआ करो कि अगले जन्म में ‘औरत’ ही बन जाओ।“