माँ जी ओ माँ जी कैसै भूलूं तेरे प्यार को,

हर समय के दुलार को

हाथों के मेहनत को,

अपनों के प्रति समर्पण भाव को

तेरे हाथों से खाए हर निवाले को,

अधिक रोटी थाली में परोसने को

थाली में रोटी रहने पर डाँट सुनने को,

हिम्मत व आत्मविश्वास देने को

हर बार पिताजी के पिटाई से बचाने को,

जेब खर्च से ज्यादा पैसे दिलाने को

भाई बहन के नोकझोंक पर मेरा पक्षधर बनने को,

बहन को फटकार लगाने को

तेरी याद हर वक्त सताने को,

वस्त्र मे तेरी खुशबूदार महक को

भोजन न बनाने के गुण को,

बनें भोजन में तेरे मातृत्व प्रेम के एहसास को

सबसे अधिक मुझसे प्यार करने को,

गर्भावस्था मे नौ मास के कष्ट सहने को

मन उदास होने पर भी मुस्कुराने को,

तेरे दिए हुए हर सुखद आराम अनुभव को।

माँ कौशल्या सा स्नेह दर्शाने को,

मैया यशोदा सा माखन-मिश्री खिलाने को।

दिए हुए संस्कार को,

सर्व धर्म, जाति समभाव के ज्ञान को।

सर्व स्त्री-पुरुष के सम्मान को,

क्षमा मांगने व करने को ।

बिन तेरे व पिताजी के अधूरा हूँ,

कैसे कह दूँ माँ कि मै पूरा हूँ।

तुमसे बिछुड़ने का गम है,

जैसे माँ सरस्वती (नदी) विलुप्त हुई संगम है।

ओ माँ जी कैसै भूलूं तेरे प्यार को,

किसी के साथ भी गलत काम नहीं करने को।

रात की नींद-चैन उड़ गए हैं,

शरीर शिथिल पड़ गए हैं।

माँ जी ओ माँ जी कैसै भूलूं तेरे प्यार को,

हर समय के दुलार को।