तू दूर है तो तेरे आने की आस की ख़ुशी है,
तू पास है तो ख़याल-ए-रुख़्सत में उदास हूं;
यही हाल है पिछले कुछ दिनों से मेरा,
कहते हैं इश्क़ जिसको क्या ये वही मर्ज़ है ?
यही सोच के गुज़ार दी है रात सारी,
के कल मिलेंगे तो क्या होगा दौर बातों का;
जो रातें बिताई है तमाम इस क़दर मैंने,
वो रातें मुझ पर तेरा ही तो एक क़र्ज़ है
पहला ही क़दम है ये,
पहली ही कोशिश है कामयाब हो जाए ये ज़रूरी भी नहीं,
ना कुछ हुआ तो तजुर्बा ही होगा ,
लेकिन एक बार आज़माने में क्या हर्ज़ है ?
दिया है दर्द तो मरहम भी वही देगा,
मरहम नहीं तो कम से कम दुआ देगा ;
रह जायेगा सवाल वरना यही ज़हन में 'अक्स ',
क्या इश्क़ मेरा इतना ख़ुदग़र्ज़ है ?
