स्पर्श की भी अपनी एक भाषा होती है भावनायें बह चली आती हैं शब्द छूते ही बँध जाते हैं धड़कनों की लय में और गीत हो जाते हैं वो गीत बजते रहते हैं स्पर्श के बाद भी सदियों तक फिर घुल मिल जाते हैं यादों में और कहानी जैसे रहते हैं अंत तक साथ कभी बिना छुए भी किसी की आँखें किसी की मुस्कराहट यहाँ तक कि किसी के क़दमों की आहट वो अनदेखा जादू किसी की खुशबू स्पर्श का हिस्सा बन जाती है और कह देती है एक पूरा युग बिना छुए बिना कुछ हुए स्पर्श एक मौन निमंत्रण होता है।