✍️अमर त्रिपाठी 
मैं लिखूं तुम्हारे लिए ? 
मेरी क्या पहचान है,
हे युग प्रहरी भारत मां के अमर सपूत, तुम्हें बारम बार प्रणाम है।
कवियों के सरताज तुम्हीं हो,
भारतरत्न की पहचान तुम्हीं हो,
राजनीति के चाणक्य कहलाये,
सहनशील का पर्याय सिखलायें,
अपनी कवि वाडी से सबका मन मुग्ध कर लेते थे।
पक्ष और विपक्ष दोनों सबको राजनीति का पाठ पढ़ाते थे।
भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का मान बढ़ाते थे।
ताल ठोक अमेरिका में भारत की बात बताते थे,
था तुम्हें भारती होने का गौरव,
 नहीं रहा सत्ता का लोभ,
भारत का तिरंगा आसमान में लहराये,
ऐसी सोच जहां ने देखी।
हे युग प्रहरी हे युग नायक हे कवियों के सरताज ।
तुम्हें बारंबार प्रणाम, तुम्हें बारंबार प्रणाम।।