✍️अमर त्रिपाठी 

नए वर्ष में नई पहल हो...

जिंदगी का हर मार्ग सरल और सफल हो।

अनसुलझी जो रही पहेली,

अब उसका भी हल हो "अमर"।

जो सपने साकार न हो सके,

वो भी अब साकार हो।


जो चलता हो सत्य मार्ग पर,

आगे जाकर वही सफल हो।


नए वर्ष का उगता सूरज,

सबके लिए सुनहरा पल हो।


समय सभी का साथ सदा दे,

कुछ ऐसे ग्रहों का संयोग हो।


सुख के बादल बरसे हर आंगन,

सुखमय सारा संसार हो। 

सब का नया वर्षा हो मंगलमय,

 अमर का यही उपहार हो।।